Coronavirus India Updates: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में कमी देखने को मिली है. पिछले 24 घंटे में 32,937 नए COVID-19 मामले सामने आए हैं. एक दिन पहले दर्ज किए गए नए मरीजों की तुलना में यह 9 प्रतिशत कम है. देश में संक्रमितों की कुल तादाद बढ़कर 3,22,25,513 हो गई है. वहीं, बीते 24 घंटे में 417 मरीजों की मौत होने से कोरोना के चलते जान गंवाने वालों की कुल संख्या 4,31,642 पहुंच गई है.
पिछले 24 घंटे में देश में 35,909 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होने में कामयाब रहे हैं जबकि अब तक कुल 3,14,11,924 लोग ठीक चुके हैं. देश में एक्टिव केस की संख्या भी घटी है. फिलहाल, देश में 3,81,947 लोगों का कोरोना का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.18 प्रतिशत है. पिछले घंटे में एक्टिव केस 3,389 घट गए हैं.
भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 20 करोड़ 67 लाख से अधिक लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 43 लाख 53 हजार से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है.