विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों को कोरोनावायरस (Coronavirus) ने अपनी जद में लिया था. अभी तक 10.68 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 23.40 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन पहले के मुकाबले इसकी रफ्तार जरूर कम हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,08,58,371 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (मंगलवार सुबह 8 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 11,067 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में 13,087 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 94 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 1,05,6,1608 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,55,252 लोगों की जान गई है. COVID-19 के मौजूदा मामलों की संख्या 1.5 लाख से नीचे है. इस समय देश में 1,41,511 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 97.27 प्रतिशत पर पहुंच गया है. यह अब तक सबसे ज्यादा है. पॉजिटिविटी रेट 1.30 फीसदी है. डेथ रेट 1.43 प्रतिशत है.

Here are Updates on "Coronavirus Cases Updates in Hindi: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com