5 years ago
नई दिल्ली:
देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है. साथ ही एक्टिव केस की संख्या में तेजी से नीचे आ रही है. फिलहाल, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पांच लाख के नीचे आ गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 44,111 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान यानी बीते 24 घंटे में 738 लोगों की वायरस की वजह से मौत हुई है.
एक्टिव केस की बात करें तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 97 दिन बाद घटकर पांच लाख के नीचे (4,95,533) आ गई है. कुल मामले में एक्टिव केस 1.62 प्रतिशत हैं. पिछले 24 घंटे में 57,477 मरीज कोविड-19 से ठीक हुए हैं.