भारत में कोरोनावायरस का संकट गहराता जा रहा है, मंगलवार शाम स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 4789 हो गई है जबकि मृतकों की संख्या 124 हो गई. राहत की बात ये है कि 353 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर वापस जा चुके हैं. पिछले 24 घंटे की बात करें तो आपको बता दें कि इस दौरान 13 लोगों की मौत हुई और 508 नए मरीज सामने आाए हैं. इसके अलावा सरकार से जुड़े शीर्ष सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 'कई राज्य सरकारों और विशेषज्ञों' ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि 21 दिन के लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जाए. सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों की इस अपील पर विचार कर रही है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि लोगों को लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए. एक कैबिनेट बैठक में, उन्होंने मंत्रियों से एक "वर्गीकृत योजना" के साथ आने का आग्रह किया था.
भारत के साथ दुनिया में भी कोरोनावायर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. खतरनाक वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है. अब तक इस वायरस से 75 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं. जबकि 13 लाख लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं. पूरे विश्व में इस वायरस की वजह से सबसे ज्यादा मौत इटली में हुई हैं, उसके बाद स्पेन में लोगों ने सबसे ज्यादा जान गंवाई है. तीसरे नंबर पर अमेरिका है, जहां सोमवार सुबह मौत का आंकड़ा 10 हजार पार कर गया. वहीं इटली में 16 हजार से ज्यादा तो स्पेन में 13 हजार से ज्यादा मौत का आंकड़ा है. पूरे विश्व में 75 हजार से ज्यादा मौत का आंकड़ा वर्ल्डओमीटर्स.इंफो की रिपोर्ट के हवाले से दिया गया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इसके भारत पर मलेरिया रोधी दवा के निर्यात का दबाव बढ़ता जा रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत से कोरोना के मरीजों के इलाज में इस्तेमाल हो रही मलेरिया रोधी दवाई हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन (Hydroxychloroquine) के निर्यात पर लगी रोक को हटाने की मांग की है. ट्रंप ने संकेत दिया है कि यदि भारत हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाकर अमेरिका को इस दवा की आपूर्ति नहीं करता है तो वह इसका जवाब दे सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं