Ayurvedic Tips: सेहत को दुरुस्त रखने के लिए दूध पिया जाता है. दूध ना सिर्फ कैल्शियम से भरपूर होता है बल्कि इससे शरीर को प्रोटीन, विटामिन और अन्य खनिज भी मिल जाते हैं. दूध (Milk) का सेवन हड्डियों को मजबूती देता है, दांतों के लिए अच्छा है, मसल्स बिल्डिंग में मददगार होता है और इससे पूरे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं. लेकिन, अक्सर ही इस बात की कंफ्यूजन होती है कि दूध पीने का सही समय क्या है, क्या सिर्फ सुबह ही दूध पीना चाहिए या रात के समय भी दूध पीना अच्छा है? इस सवाल का जवाब दे रही हैं आयुर्वेदिक एक्सपर्ट (Ayurvedic Expert) डॉ. मनीषा मिश्रा गोस्वामी. डॉ. मनीषा मिश्रा ने बताया कि रात के समय दूध पीना चाहिए या नहीं. आप भी जानिए यहां.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
रात के समय दूध पीना चाहिए या नहीं | Is It Good To Drink Milk At Night
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट का कहना है कि रात के समय दूध पीना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि रात के समय हल्का गर्म दूध (Warm Milk) पिया जाए तो इससे अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है. दूध में ट्रिप्टोफेन होते हैं जो मेलाटॉनिन को बेहतर करते हैं जिससे स्लीप क्वालिटी सुधरती है. इस आयुर्वेदिक प्रैक्टिस से सेहत अच्छी रहती है.
ये फायदे भी मिलते हैं
- रात के समय दूध पीने पर शरीर पर अलग-अलग तरह से असर होता है. रात में दूध पीकर सोया जाए तो इससे तनाव कम हो सकता है.
- रात के समय दूध पीकर सोने पर मसल रिकवरी में मदद मिलती है. दिनभर की थकान भी उतर जाती है.
- अगर आपको सर्दी और जुकाम जैसी दिक्कतों से दोचार होना पड़ रहा है तो रात में हल्का गर्म दूध पी लें. राहत मिलेगी. दूध का असर बढ़ाने के लिए इसमें हल्दी डाली जा सकती है. हल्दी वाला दूध शरीर के लिए औषधि की तरह काम करता है.
- दूध के साथ खट्टे फल खाने से परहेज करना चाहिए. दूध को खट्टे फलों के साथ खाया जाए तो इससे अपच की दिक्कत हो सकती है, पेट में गैस बन सकती है और सीने में जलन जैसी परेशानियां हो जाती हैं.
- दूध के साथ मछली या मीट खाने से परहेज करना चाहिए. इससे पाचन तंत्र बिगड़ सकता है.
- केले और दूध को साथ खाने से अक्सर ही मना किया जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि केले और दूध ब्लोटिंग (Bloating) और पेट में भारीपन की वजह बन सकते हैं.
- दूध और दही का सेवन करने से मना किया जाता है. इन्हें साथ खाया जाए तो पेट खराब हो सकता है.
- दूध और मूली को साथ खाने से मना किया जाता है क्योंकि इससे पेट खराब के साथ ही स्किन एलर्जी होने की संभावना रहती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं