Coronavirus Live Updates: भारत में कोरोनावायरस का संकट गहराता जा रहा है, मंगलवार शाम स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 4789 हो गई हैं जबकि मृतकों की संख्या 124 हो गई. राहत की बात ये है कि 353 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर वापस जा चुके हैं. पिछले 24 घंटे की बात करें तो आपको बता दें कि इस दौरान 13 लोगों की मौत हुई और 508 नए मरीज सामने आाए हैं. इसके अलावा सरकार से जुड़े शीर्ष सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 'कई राज्य सरकारों और विशेषज्ञों' ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि 21 दिन के लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जाए. सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार राज्य सरकारों की इस अपील पर विचार कर रही है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि लोगों को लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए. एक कैबिनेट बैठक में, उन्होंने मंत्रियों से एक "वर्गीकृत योजना" के साथ आने का आग्रह किया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus, Coronavirus Updates, Coronavirus In India