नई दिल्ली:
सामूहिक बलात्कार के खिलाफ रविवार के हुए प्रदर्शन में हुई हिंसा के दौरान घायल हुए दिल्ली पुलिस के हवलदार की मंगलवार को मौत हो गई। दिल्ली के निगम बोध घाट में उनका पूरे पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के मौके पर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, केंद्रीय गृहराज्य मंत्री आरपीएन सिंह व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
हवलदार सुभाष चंद तोमर (47) ने आज सुबह राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दम तोड़ दिया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से वे वेंटिलेटर पर थे। तोमर उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे।
तोमर की नियुक्ति करावल नगर इलाके में थी। रविवार को प्रदर्शन के दौरान उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंडिया गेट बुलाया गया था। वह तिलक मार्ग पर घायल अवस्था में मिले थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं