- संसद के मौजूदा सत्र के बाद होगी सीडब्लूसी की बैठक
- अभी बैठक की तारीख तय नहीं है
- कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर मीटिंग में हो सकती है चर्चा
लोकसभा चुनाव 2019 में करारी हार के बाद से ही कांग्रेस के अंदर उठा-पटक का दौर जारी है. कांग्रेस अभी तक अगले अध्यक्ष का नाम तय नहीं कर पाई है. इस बीच राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया, मिलिंद देवड़ा, हरीश रावत जैसे अन्य नेताओं ने भी अपना पद छोड़ दिया है. ऐसे में पार्टी के अंदर एक अनिश्चितता का माहौल बन गया है. इस बीच खबर है कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक संसद के मौजूदा सत्र के बाद होगी. हालांकि अभी तारीख तय नहीं हो पाई है. कहा जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा और किसी निर्णय पर पहुंचा जा सकता है. जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी भी इस बैठक में शामिल होंगे.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘कांग्रेस कार्य समिति का एजेंडा क्या होगा, मैं नहीं बता सकता क्योंकि अभी एजेंडा तय नहीं हुआ है. कार्य समिति की बैठक इस संसद सत्र के बाद होगी. जब भी कोई तारीख तय होगी, आपको सूचित किया जाएगा.' दरअसल, संसद का मौजूदा सत्र सात अगस्त को खत्म हो रहा है. सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिनों के भीतर सीडब्ल्यूसी की बैठक की तारीख के बारे में फैसला हो सकता है. माना जा रहा है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर कोई फैसला हो सकता है. कांग्रेस नेता पीएल पूनिया ने कहा कि महासचिवों-प्रभारियों की बैठक के दौरान संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह प्रस्ताव दिया कि संसद सत्र के बाद कार्य समिति की बैठक बुलाई जाएगी. (इनपुट-भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं