विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2018

अभिषक मनु सिंघवी की पत्नी को आयकर विभाग का नोटिस, कांग्रेस ने राजनीतिक प्रतिशोध बताया

नीरव मोदी पर पीएनबी के साथ कथित तौर पर 11,400 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है.

अभिषक मनु सिंघवी की पत्नी को आयकर विभाग का नोटिस, कांग्रेस ने राजनीतिक प्रतिशोध बताया
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को नीरव मोदी की कंपनी से हीरा खरीदने पर कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी की पत्नी को आयकर विभाग द्वारा एक नोटिस देने की घटना को ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ करार दिया. बता दें कि नीरव मोदी पर पीएनबी के साथ कथित तौर पर 11,400 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है.

यह भी पढ़ें - राहुल का पीएम मोदी पर तंज : प्रधानमंत्री जब भी विदेश दौरे पर जाएं, नीरव को वापस लेते आएं

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि यह बहुत अजीब है कि आरोपी हीरा कारोबारी के खिलाफ पांच दिनों की कार्रवाई के बाद सरकार की एजेंसियां केवल एक ही नाम के साथ आईं और वह कांग्रेस नेता की पत्नी का है.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘राजनीतिक प्रतिशोध का इससे बड़ा मामला क्या हो सकता है? अगर सरकार में साहस है तो वह सूची के उन सभी लोगों का नाम लोगों को बताए जिनकी संपत्ति जब्त करने का वह दावा करती है.’

यह भी पढ़ें - रिज़र्व बैंक के दिशा-निर्देशों पर कितनी गंभीरता ?

बता दें कि इसस पहले रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अभिषक मनु सिंघवी की पत्नी के ऊपर आरोप लगाया था. इसके तुरंत बाद सिंघवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोंपों का खंडन किया था. 

VIDEO: खाया नहीं लेकिन खाने दिया : यशवंत सिन्हा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manish Tewari, PNB Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com