खास बातें
- सूत्रों के हवाले से ख़बर आ रही है कि उत्तर प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा को हटा दिया जाएगा। रीता बहुगुणा की जगह निर्मल खत्री यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे।
नई दिल्ली: सूत्रों के हवाले से ख़बर आ रही है कि उत्तर प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा को हटा दिया जाएगा। रीता बहुगुणा की जगह निर्मल खत्री यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे।
रीता बहुगुणा जोशी के नेतृत्व में ही कांग्रेस ने यूपी में 2009 का लोकसभा और 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ा। इस चुनाव में कांग्रेस को कोई ख़ास सफलता नहीं मिली। वैसे 2012 के विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी खुद प्रचार में उतरे थे।