विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2019

प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं #SareeTwitter में, पोस्ट की 22 साल पुरानी तस्वीर

#SareeTwitter ट्रेंड सोमवार सुबह शुरू हुआ था. कई बड़ी सेलेब्स और नेता अपनी पसंदीदा साड़ी में तस्वीरें टि्वटर पर शेयर कर रही हैं.

Also Read in
प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं #SareeTwitter में, पोस्ट की 22 साल पुरानी तस्वीर
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी.
नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी #SareeTwitter शामिल हो गई हैं. इसके तहत महिलाएं अपने पसंदीदा साड़ी में तस्वीरें टि्वटर पर शेयर कर रही हैं. #SareeTwitter के तहत प्रियंका गांधी ने अपनी गुलाबी बनारसी साड़ी में तस्वीर टि्वटर पर शेयर की है. बुधवार सुबह अपनी 22 साल पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने टि्वटर पर लिखा है, 'मेरी शादी के दिन सुबह की पूजा के दौरान की 22 साल पुरानी तस्वीर.' दो घंटे के अंदर इस ट्वीट को 1200 से ज्यादा रीट्वीट किया गया है, वहीं 11 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.

#SareeTwitter ट्रेंड सोमवार सुबह शुरू हुआ था. कई बड़ी सेलेब्स और नेता अपनी पसंदीदा साड़ी में तस्वीरें टि्वटर पर शेयर कर रही हैं. इनमें शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी और भाजपा के नुपूर शर्मा शामिल हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi, Saree Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com