विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2011

भाजपा ने येदियुरप्पा का इस्तीफा मांगने में देरी की : कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी ने येदियुरप्पा के खिलाफ आरोप लगाए जाने के बाद मुख्यमंत्री पद से उनका इस्तीफा मांगने में देरी की।
नई दिल्ली: कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में अवैध खनन को लेकर लोकायुक्त की रिपोर्ट में राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ आरोप लगाए जाने के बाद मुख्यमंत्री पद से उनका इस्तीफा मांगने में देरी की। भाजपा द्वारा येदियुरप्पा से फौरन इस्तीफा मांगने पर कांग्रेस की ओर से पहली प्रतिक्रिया में पार्टी के नेता राजीव शुक्ला ने कहा, "इसमें बहुत देरी हुई। यह छह महीने पहले होना चाहिए था। उनके खिलाफ गम्भीर आरोप हैं।" संसदीय कार्य राज्य मंत्री शुक्ला ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पिछले छह महीने से येदियुरप्पा का इस्तीफा मांग रही थी, लेकिन भाजपा ने इसकी अनदेखी दी। शुक्ला ने कहा, "अब भी यह स्पष्ट नहीं है कि येदियुरप्पा सच में इस्तीफा देंगे या नहीं। उन्होंने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है। उनके तेवर विद्रोही हैं। उन्हें बुधवार को ही अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था।"
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कांग्रेस, येदियुरप्पा, मुख्यमंत्री पद, इस्तीफा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com