विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2019

फ्लाइट छूटने पर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक ने एयरपोर्ट पर महिला कर्मचारी से की बदसलूकी

एयर इंडिया की शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि विधायक का बोर्डिंग टाइम 5:30 बजे था और वह 6:30 पर पहुंचे थे. महिला कर्मचारी ने जब उन्हें इसके बारे में जानकारी दी तो वह उस पर चिल्लाने लगे.

Also Read in
फ्लाइट छूटने पर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक ने एयरपोर्ट पर महिला कर्मचारी से की बदसलूकी
7 अगस्त को रायपुर से राची जा रहा था विमान
  • रायपुर हवाई अड्डे पर एक महिला कर्मचारी को अपमानित करने का लगाया आरोप
  • विधायक का बोर्डिंग टाइम 5:30 बजे था और वह 6:30 पर पहुंचे थे
  • फ्लाइट का दरवाजा 6:18 पर बंद किया गया और फ्लाइट 6:30 बजे रवाना हुई
नई दिल्ली:

एयर इंडिया ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक विनोद चंद्राकर पर 7 अगस्त को रायपुर हवाई अड्डे पर एक महिला कर्मचारी से बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. एयर इंडिया की शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि विधायक का बोर्डिंग टाइम 5:30 बजे था और वह 6:30 पर पहुंचे थे. महिला कर्मचारी ने जब उन्हें इसके बारे में जानकारी दी तो वह उस पर चिल्लाने लगे.

रिपोर्ट में लिखा है, 'विधायक के बोर्डिंग कार्ड पर 5:30 बजे का समय लिखा हुआ था. विमान में पांच यात्रियों को छोड़कर सभी यात्री सवार थे. इसके बाद भी सुरक्षा होल्ड क्षेत्र (SHA) और चेक-इन क्षेत्र में 6:12 तक फ्लाइट के छूटने की बार-बार घोषणा की जाती रही'  

रिपोर्ट में आगे कहा गया, 'एक यात्री ने बताया कि अन्य लोग रास्ते में थे. एयर इंडिया रायपुर एयरपोर्ट मैनेजर, एक अधिकारी और एक ग्राहक सेवा एजेंट (सीएसए) ने यात्रियों का इंतजार किया. इसके बाद भी जब 6:13 बजे तक यात्री नहीं पहुंचे तो फ्लाइट का दरवाजा  6:18 पर बंद कर दिए गए और फ्लाइट 6:30 बजे रवाना कर दी गई.'

उर्मिला मातोंडकर के बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस को दूसरा झटका, अब इस नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

विधायक विनोद चंद्राकर से जब उन पर लगाए गए इन आरोपों के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं एक विधायक हूं. मुझे पता है कि एक व्यक्ति के साथ कैसा व्यवहार करना है. मैं लगभग 5:30 बजे हवाई अड्डे पहुंचा. मेरा सामान दो बार जांचा गया. इसकी वजह से देरी हुई. मैं 6:05 बजे अंतिम गेट पर पहुंच गया, लेकिन एयर इंडिया के कर्मचारियों (महिला) ने मुझ पर चिल्लाना शुरू कर दिया और हमें विमान में सवार नहीं होने दिया.'

कश्मीर को लेकर उर्मिला मातोंडकर ने जताई चिंता, कहा- अनुच्छेद 370 अमानवीय तरीके से हटाया गया

विनोद चंद्राकर ने कहा, 'मैं एयर इंडिया प्रशासन से आरोपों को साबित करने के लिए एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने का आग्रह करता हूं.' वहीं एयर इंडिया की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कहा गया, 'फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद यात्री चेक-इन क्षेत्र में आया और सार्वजनिक रूप से चिल्लाने लगा.'

महिला कर्मचारी के साथ विधायक के बदसलूकी करने के आरोप पर एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने कहा, 'मामला हमारे संज्ञान में आया है. एयर इंडिया प्रबंधन ने इसे गंभीरता से लिया है और विस्तृत जांच का आदेश दिया है. अंतिम जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.'

VIDEO: उर्मिला मांतोडकर ने छोड़ा कांग्रेस का दामन

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India, Congress, Vinod Chandrakar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com