विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2021

'पहले असम, फिर पंजाब, अब उत्तराखंड, भोग पूरा ही...' : हरीश रावत पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का तंज

हरीश रावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से बदलावों के संकेत दिए थे. उन्होंने ट्विटर पर लिखा था. नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे.

'पहले असम, फिर पंजाब, अब उत्तराखंड, भोग पूरा ही...' : हरीश रावत पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का तंज
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने हरिश रावत पर साधा निशाना
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था. इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने उत्तराखंड में फ्री हैंड न मिलने और संगठन के लोगों से सहयोग न मिलने पर नाराजगी जाहिर की थी. इस पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने हरीश रावत पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट किया है, पहले असम, फिर पंजाब, अब उत्तराखंड...भोग पूरा ही पाउण गे, कसर न रह जावे कोई' . बता दें कि तिवारी पहले भी पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू से लेकर कांग्रेस हाईकमान के नए नेताओं पर निशाने साधते रहे हैं. 

'मेरे हाथ-पांव बांध रखे हैं' - उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस नेता हरीश रावत ने निकाली भड़ास

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कल ट्विटर पर लिखा था , 'है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है. जिस समुद्र में तैरना है, सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं. जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं. मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि #हरीश_रावत अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिये, अब विश्राम का समय है!'  

इसके बाद से कांग्रेस नेता ने मनीष तिवारी ने निशाना साधा है. वहीं हरीश रावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से बदलावों के संकेत दिए थे. उन्होंने ट्विटर पर लिखा था. नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे. मुझे विश्वास है कि भगवान_केदारनाथ जी इस स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे."
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harish Rawat, Manish Tewari News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com