पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि चिदंबरम के खिलाफ ''साजिश'' रची गई जिसका खुलासा भविष्य में होगा. पार्टी के सीनियर नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह दावा भी किया कि चिदंबरम को गिरफ्तार करने के लिए CBI के लोगों ने उनके घर में जाने के लिए ऐसे छलांग लगाई कि जैसे वह 'ओसामा बिन लादेन के रिश्तेदार का घर' हो. उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ''चिदंबरम हमारी पार्टी के लिए मूल्यवान व्यक्ति हैं. उनके खिलाफ साजिश रची गई थी. आज नहीं तो कल इसका ख्रुलासा होगा कि कैसे साजिश रची गई थी.''
तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद बोले पी चिदंबरम, '106 दिन के बाद भी मेरे खिलाफ...'
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
चौधरी ने दावा किया, ''चिदंबरम इस सरकार की आलोचना करते थे. यही बात इस सरकार को पसंद नहीं थी. उनका मुंह बंद करने के लिए गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा, 'उनके घर में (सीबीआई के लोग) ऐसे छलांग लगकर गए जैसे वह पूर्व गृह मंत्री का नहीं, बल्कि बिन लादेन के रिश्तेदार का घर हो.उनके साथ जो व्यवहार किया गया वो अशोभनीय है.''उन्होंने सवाल किया, ''वह हमारे देश के पूर्व गृह मंत्री और पूर्व वित्त मंत्री हैं, क्या वह भागने वाले थे?'' चौधरी ने यह भी कहा, ''राजनीति में कोई पद स्थायी नहीं होता है। आज कोई प्रधानमंत्री है, कल नहीं होगा। आज कोई गृह मंत्री है, कल नहीं होगा.''
INX Media Case: जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम
गौरतलब है कि न्यायमूर्ति सर्वोच्च न्यायालय की आर. भानुमति की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने बुधवार को 74 वर्षीय पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री को जमानत दी. सीबीआई ने 21 अगस्त को आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था. प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में 16 अक्टूबर को उन्हें गिरफ्तार किया था.
Video: जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए पी चिदंबरम, भारी संख्या में समर्थक पहुंचे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं