विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2018

राम मंदिर पर शशि थरूर के बयान से कांग्रेस ने बनाई दूरी, कहा- यह उनका निजी बयान

कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ''उनका जो भी बयान है वो निजी है.

राम मंदिर पर शशि थरूर के बयान से कांग्रेस ने बनाई दूरी, कहा- यह उनका निजी बयान
शशि थरूर ने कहा है कि कोई भी अच्छा हिंदू ये नहीं चाहेगा कि एक धार्मिक स्थल को गिराकर राम मंदिर बने.
  • शशि थरूर के बयान से कांग्रेस ने बनाई दूरी
  • आरपीएन सिंह ने कहा यह उनका निजी बयान
  • बीजेपी ने साधा निशाना
नई दिल्ली: कांग्रेस ने अपने सांसद शशि थरूर के  राम मंदिर  से जुड़े एक बयान से दूरी बनाते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने निजी हैसियत से बयान दिया है. पार्टी ने यह भी कहा कि राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मामले पर उसका यह रुख बरकरार है कि इसमें उच्चतम न्यायालय जो भी फैसला करता है, उसे सभी को मानना चाहिए. कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ''उनका जो भी बयान है वो निजी है. यह मामला न्यायालय के विचाराधीन है. कांग्रेस का हमेशा से यह रुख रहा है और आज भी स्पष्ट तौर पर मानना है कि उच्चतम न्यायालय जो भी फैसला ले उसे सभी को मानना चाहिए.'' 

अब मुगल खानदान के ‘वंशज’ ने भाजपा को याद दिलाया राम मंदिर निर्माण का वादा, कहा- मंदिर जल्द बने

दरअसल, थरूर ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कोई भी अच्छा हिंदू ये नहीं चाहेगा कि एक धार्मिक स्थल को गिराकर राम मंदिर बने. बयान पर हंगामा खड़े होने के बाद थरूर ने ट्वीट किया, ''मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. मैंने सिर्फ यह कहा था कि बहुत से हिंदू इसलिए वहां पर मंदिर चाहते हैं, क्योंकि वहां पर श्रीराम की जन्मभूमि है. लेकिन एक अच्छा हिंदू नहीं चाहेगा कि ऐसी जगह मंदिर बने जहां किसी और के धार्मिक स्थल को गिराया गया हो. 




उन्होंने यह भी कहा, ''यह मेरा व्यक्तिगत बयान था, मैं अपनी पार्टी का प्रवक्ता नहीं हूं इसलिए मेरे बयान को पार्टी से ना जोड़ें.''
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shashi Tharoor On Ram Temple
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com