- कोरोना के चलते टला कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव
- चुनाव निकाय ने जून में मतदान का दिया था प्रस्ताव
- चुनाव आगे बढ़ाया जाना चाहिए : CWC
पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है. बैठक में पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई. कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के चलते कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव टाल दिया गया है. कांग्रेस ने कोविड-19 का हवाला देते हुए नए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव को टालने का फैसला किया है. कांग्रेस की इलेक्शन बॉडी ने पार्टी के नए प्रमुख के चुनाव के लिए 23 जून को वोटिंग कराने का प्रस्ताव रखा था.
सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने पार्टी के शीर्ष पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 7 जून रखने का सुझाव दिया था. हालांकि, पार्टी के लिए शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय कांग्रेस कार्यसमिति ने कहा कि कोविड-19 संकट को देखते हुए चुनाव आगे बढ़ाया जाना चाहिए. सूत्रों ने कहा कि चुनाव टालने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़
बता दें कि साल 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद से पार्टी अध्यक्ष का पद खाली थी. राहुल गांधी ने पार्टी की हार के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. इस दौरान, उन्हें कई बार मानने की कोशिश की गई, लेकिन वह अध्यक्ष पद पर काबित होने के लिए तैयार नहीं हुए. जिसके बाद सोनिया गांधी को पार्टी अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया.
इससे पहले, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘ये चुनाव नतीजे स्पष्ट तौर पर बताते हैं कि हमें अपनी चीजों को दुरुस्त करना होगा.''
वीडियो: सोनिया गांधी का सरकार पर तीखा हमला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं