उत्तराखंड रत्न रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल (Colonel Ajay Kothiyal) ने आज सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हो गए. देहरादून में कोविड-19 को देखते हुए उन्होंने बेहद सरल समारोह में आप प्रभारी दिनेश मोहनिया की उपस्थित में आप की सदस्यता ली. इस दौरान वर्चुअली दिल्ली से आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री भी जुड़े जिन्होंने कर्नल को सच्चा सिपाही बताते हुए उत्तराखंड नवनिर्माण की बात कही. उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में बेरोजगारी, पलायन जैसी बड़ी-बड़ी समस्याएं हैं, जिन्हें पिछले 20 सालों से बीजेपी और कांग्रेस अपने भ्रष्टाचार से बदलना नहीं चाहती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि अब कर्नल के आने से आप इनके भ्रष्टाचार को बेनकाब करेगी और उत्तराखंड में बदलाव की नई तस्वीर तैयार करेगी. 20 साल पहले बनाए इस राज्य के लिए कई लोगों ने संघर्ष किया, अपना भविष्य दांव पर लगाया, सिर्फ इस सपने को लेकर की अपना राज्य होगा, अच्छा अस्पताल होगा, अच्छी सड़कें, बिजली, रोजगार मिलेगा, यहां पहाड़ों में खुशहाली आएगी लेकिन आज कोई भी खुशहाल नहीं. पिछले 20 सालों से उत्तराखंड को कुछ नहीं मिला ,स्कूल बंद हो रहे ,पलायन ने गांव वीरान कर दिया. इसका जिम्मेदार कौन है?, सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस, जिन्होंने 20 साल उत्तराखंड में आपसी सहमति से राज किया.
दोनों के राज में कई बार नेताओं के भ्रष्टाचार के मामले आए, लेकिन आज तक किसी भी दल ने एक दूसरे की जांच नहीं की. ये दोनों दल केवल मलाई खाना जानते हैं और जनता को लूटना जानते हैं. बीजेपी पर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने कहा कि चार साल बाद इन्होंने अपना मुख्यमंत्री बदल दिया, कहा इन्होंने कोई काम नहीं किया. नया सीएम आया, उसने पुराने के फैसले बदल दिए. ये बीजेपी वाले, उत्तराखंड के साथ मजाक कर रहे हैं क्या?
दिल्ली दंगा: जान गंवाने वाले अंकित शर्मा के भाई को AAP सरकार ने दी नौकरी, BJP पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का पानी और उत्तराखंड की जवानी अब बर्बाद नहीं होगी. उन्होंने उत्तराखंड की जनता से कहा, आप अपने रिश्तेदारों से पूछो जो दिल्ली में रहते हैं वहां कैसी सुविधाएं मिलती है. आपको पता चल जाएगा, मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है . उन्होंने कहा कि हम मिलकर, देवभूमि के विकास का नया मॉडल बनाएंगे, मैं इस देवभूमि की मिट्टी को दुनिया के माथे का तिलक बनाना चाहता हूं क्योंकि यहां सारे संसाधन मौजूद हैं सिर्फ काम करने की नियत चाहिए. इसके लिए हमने पूरी तैयारी भी कर दी. इस दौरान उन्होंने ,कर्नल अजय कोठियाल के साथ मिलकर उत्तराखंड नवनिर्माण मिशन की घोषणा भी की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं