नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ उत्तर प्रदेश में शनिवार को हिंसा बढ़ गई. इसके अलावा कानपुर और रामपुर में भीड़ ने आगजनी की और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई, नतीजन एक व्यक्ति की मौत हो गई. बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) द्वारा बुलाए बंद के दौरान बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ हुई और रेल एवं सड़क यातायात बाधित हुआ. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार से हिंसा में अब तक 16 लोग मारे जा चुके हैं. यूपी पुलिस ने कहा कि हिंसा की वारदात में 260 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से 57 को गोलियां लगी हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने कानपुर में यतीमखाना पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान जबरदस्त पथराव भी हुआ, जिसमें पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. रामपुर में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में एक व्यक्ति की जान चली गई और पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए. पुरानी दिल्ली और सीमापुरी के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Citizenship Amendment Act Protest Updates, CAA Protest LIVE Updates, Protest Against Citizenship Amendment Act