- बॉलीवुड डायरेक्टर ने शेयर किया CAA के विरोध प्रदर्शन का वीडियो
- समुद्र में भी सीएए को लेकर विरोध करते नजर आए लोग
- ओनिर का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर हर तरफ विरोध प्रदर्शन जारी है. पूर्वोत्तर राज्यों से लेकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. लेकिन हैरान करने वाली बात तो यह है कि सीएए (CAA) के खिलाफ लोग समुद्र तक में पहुंच गए हैं और उन्होंने समुद्र में भी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें लोग नाव पर बैठकर सीएए का विरोध करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए शेयर किया है.
मलाइका अरोड़ा सुबह-सुबह जिम जाती दिखी, फोटोग्राफर्स को देख यूं करवाया शूट- देखें एक से एक Photos
And now By Sea .... protests against #CAA_NRC in #Mangalore
— Onir (@IamOnir) January 16, 2020
The energy .... amazing #IndiaAgainstCAA_NRC pic.twitter.com/orY7izzwfD
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ओनिर (Onir) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. डायरेक्टर ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कहा, "और अब समुद्र के द्वारा...सीएए (Citizenship Amendment Act) और एनआरसी के खिलाफ मैंगलोर में प्रदर्शन. लोगों का उत्साह काफी जबरदस्त है." इसके अलावा ओनिर ने दरभंगा में हुए नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन की भी कई फोटो शेयर कीं. इन्हें रिट्वीट करते हुए बॉलीवुड डायरेक्टर ने लिखा, "वाउ, एक भारतीय होने पर गर्व है. यह है हमारा राष्ट्र."
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की जोड़ी ने मचाया धमाल, फिल्म Love Aaj Kal का पोस्टर हुआ रिलीज
Wow ..., proud to be an Indian. This is my nation. Inclusive #IndiaAgainstCAA_NRC https://t.co/HqrQSxmOeN
— Onir (@IamOnir) January 15, 2020
बता दें कि बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर (Onir) अपने बेबाक विचारों को लेकर सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहते हैं. समसामयिक मुद्दों पर हमेशा अपनी राय पेश करने वाले ओनिर कई बार देश में चर्चित मुद्दों को लेकर प्रशासन पर जमकर निशाना भी साधते हैं. ओनिर अब तक 'बस एक पल', 'आई एम', 'सॉरी भाई', 'माई ब्रदर निखिल', 'कुछ भीगे अल्फाज' जैसी कई फिल्में बना चुके हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं