विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2019

नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मद्रास यूनिवर्सिटी के छात्रों को कैम्पस से बाहर ले गई पुलिस

छात्र संशोधित नागरिकता कानून वापस लेने की मांग और पूरे देश में एनआरसी लागू करने का विरोध कर रहे हैं.

नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मद्रास यूनिवर्सिटी के छात्रों को कैम्पस से बाहर ले गई पुलिस
नागरिकता कानून का विरोध करते छात्र
चेन्नई:

नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ मद्रास विश्वविद्यालय परिसर के अंदर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के एक धड़े को पुलिस बुधवार रात वहां से बाहर ले गई. छात्रों के एक समन्वयक रघु प्रसाद ने बताया, क्या छात्रों को छोड़ दिया गया या गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. इससे पहले दिन में छात्रों के एक धड़े ने लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी प्रदर्शन किया, जबकि अभिनेता-नेता कमल हासन छात्रों के प्रति एकजुटता जताने के लिए उनसे मिलने पहुंचे. छात्रों ने कहा कि वे अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे. इस बीच, पुलिसकर्मी भी परिसर में तैनात रहेंगे.

परिसर में मंगलवार को पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्होंने छात्रों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है. मक्कल नीधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन मद्रास विश्वविद्यालय का दौरा किया और संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया. हालांकि, हासन को मुख्य परिसर में घुसने की अनुमति नहीं दी गई और उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों से विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के पीछे से ही बात की. हासन ने कहा कि वह विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ एकजुटता का भाव दिखाने के लिए गए थे. 

नागरिकता कानून का विरोध: बंगाल में जनजीवन हुआ सामान्य, कुछ इलाकों में हुई इंटरनेट बहाली

राजनीति विज्ञान के छात्र के. रघु प्रसाद ने को बताया कि पुलिस द्वारा ले जाए गए दो छात्रों को रात वापस भेज दिया गया. इन दो छात्रों को विश्वविद्यालय के मरीना परिसर में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए संबद्ध कॉलेजों के छात्रों को कथित तौर पर उकसाने के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ ले गई थी. प्रदर्शनकारी छात्रों के अनुसार विश्वविद्यालय में दो जनवरी तक छुट्टी की घोषणा कर दी गई है.

AMU मामला : CCTV से उठते UP पुलिस के दावों पर सवाल, हॉस्टल में घुसकर छात्रों को पीटते और घसीटकर बाहर लाते दिखे पुलिसकर्मी

ये छात्र संशोधित नागरिकता कानून वापस लेने की मांग और पूरे देश में एनआरसी लागू करने का विरोध कर रहे हैं. साथ ही वह नई दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों पर की गई पुलिसिया कार्रवाई का भी विरोध कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि छात्रों के एक धड़े ने कोयंबटूर में एक विश्वविद्यालय परिसर के बाहर प्रदर्शन किया. साथ ही, एक निजी कॉलेज के छात्रों, वकीलों के एक समूह और पीपुल्स यूनियन ऑफ सिविल लिबरटिज ने भी कोयंबटूर जिला परिसर के पास प्रदर्शन किया.

नागरिकता कानून का विरोध : गोरखपुर में कई स्थानों पर प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम: हार्वर्ड और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र भी आए जामिया के समर्थन में

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Citizenship Law Protest, Madras University
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com