
दुनियाभर में क्रिसमस का जश्न जारी है। वेटिकन सिटी में मंगलवार रात ही पोप फ्रांसिस ने क्रिसमस की पहली प्रार्थना सभा का आयोजन किया।
इस मौके पर पोप फ्रांसिस जीसस की प्रतिमा को पारंपरिक तौर पर लोगों के सामने लेकर आए। इस प्रार्थना सभा में दुनियाभर से आए लोगों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे।
इस मौके पर पोप फ्रांसिस ने कहा कि जीसस ने अंधेरे में डूबी इस दुनिया को अपने प्रकाश से रोशन किया है और इसके लिए हम हमेशा उनके शुक्रगुजार रहेंगे।
पोप फ्रांसिस आज दुनियाभर के लोगों के लिए क्रिसमस पर दिया जाने वाला पारंपरिक संदेश भी देंगे। वेटिकन की सेंट पीटर्स स्कैवयर के मुख्य चर्च की बालकनी से दिए जाने वाले इस संदेश का दुनियाभर में सीधा प्रसारण किया जाएगा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं