विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2019

मोहम्मद शमी की फिर बढ़ीं मुश्किलें, दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न मामले में चार्जशीट दायर

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. भारतीय टीम के तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न मामले में चार्जशीट दायर हो गई है.

मोहम्मद शमी की फिर बढ़ीं मुश्किलें, दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न मामले में चार्जशीट दायर
मोहम्मद शमी और हसीन जहां. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. भारतीय टीम के तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी (Cricketer Mohammed Shami) के खिलाफ दहेज उत्पीड़न (Dowry Case) और यौन उत्पीड़न (Sexual Harrasment Case) मामले में चार्जशीट दायर हो गई है. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार उनके ऊपर आईपीसी की धारा 498 ए (दहेज उत्‍पीड़न) और 354 ए (यौन उत्‍पीड़न) के आरोप लगे हैं. बता दें कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) ने पिछले साल दहेज उत्पीड़न, शारीरिक उत्पीड़न, मैच फिक्सिंग जैसे कई संगीन आरोप लगाए थे. हालांकि, बीसीसीआई (BCCI) ने जांच के बाद फिक्सिंग के आरोपों से उन्हें क्लीन चिट दे दी थी. 

 

 

बता दें कि हसीन जहां ने कहा था कि जब पिछले साल मैं अपने सास-ससुर के घर पर गई, तो शमी के बड़े भाई ने मेरे साथ बलात्कार किया. हसीन जहां के वकीर जाकिर हुसैन ने कहा था कि पुलिस ने मोहम्मद शमी के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया. एफआरआई होने के बाद फेसबुक ने हसीन जहां पर बड़ा कदम उठाया था. उन्होंने अपनी बात को सही साबित करने के लिए जहां ने मोहम्मद शमी द्वारा महिलाओं को भेजे गए टेक्स्ट मैसेजों को फेसबुक पर पोस्ट किया था. साथ ही, उन्होंने इन महिलाओं के फोटोग्राफ और उनके नंबर भी फेसबुक पर पोस्ट कर दिए थे. 

मोहम्मद शमी को मैच फिक्सिंग के आरोपों से मिली थी क्लीनचिट, बीसीसीआई ने दिया इस श्रेणी का अनुबंध

हसीन जहां ने आरोप लगाते हुए कहा था कि शमी और उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें यातनाएं दी और यहां तक कि उन्हें जान से मारने की भी कोशिश की थी. जिसके बाद फेसबुक ने उनके पोस्ट को डिलीट कर दिया था और अकाउंट को ब्लॉक कर दिया था. जिसके बाद उन्होंने मीडिया को ये बात बताते हुए कहा था, ‘मुझे कहीं से भी मदद नहीं मिली तो मैंने फेसबुक का सहारा लिया था. लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा कि फेसबुक ने पोस्ट को डिलीट और अकाउंट क्यों ब्लॉक कर दिया.'

VIDEO: NDTV से मोहम्मद शमी ने कहा था, सारे आरोप गलत और आधारहीन

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Shami, Molestation Case, Hasin Jahan, Hasin Jahan Allegation, Team India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com