विधानसभा चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब के मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप लगाया है. आप ने पंजाब के सीएम चरनजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) पर रेत माफिया (Sand Mafia) होने का आरोप लगाया है. आप नेता राघव चड्ढा (AAP leader Raghav Chadha) ने चन्नी के विधानसभा क्षेत्र में मौके पर जाकर मुआयना करने के बाद आरोप लगाया कि 800 से 1000 ट्रकों में बालू भरी हुई थी और उन्हें खनन स्थल से ले जाया जा रहा था.
CM @charanjitchanni जगह जगह घूमकर भांगड़ा डाल रहे हैं और यहां उनकी खुद की विधानसभा में माफिया करोड़ों रुपए की रेत खनन कर रहा है.
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) December 4, 2021
चन्नी साहब तो कहते थे मैं रेत माफिया का CM नहीं हूं पर यहां तो लगता है CM ही रेत माफिया है.
दूध की रखवाली बिल्ली के हवाले! pic.twitter.com/HEQIJ1XOFZ
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
आप ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की नाक के नीचे अवैध रेत खनन हो रहा है. आप नेता ने एक वीडियो जारी करते हुए ये दावा किया है. इसमें चमकौर साहिब के जिंदापुर गांव में नदी के किनारे को दिखाया गया है. यह मुख्यमंत्री चन्नी (Punjab CM) का विधानसभा क्षेत्र है.
चन्नी साहिब के अपने हल्के में इतनी बड़ी रेता चोरी? क्या ये बिना संरक्षण या पार्ट्नरशिप के संभव है?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 4, 2021
कई लोगों ने आरोप लगाए कि चन्नी साहिब सबसे बड़े रेत माफिया हैं। मैंने यक़ीन नहीं किया। पर आज चन्नी साहिब को लोगों के सवालों के जवाब तो देने होंगे। क्या कांग्रेस कार्रवाई करेगी? https://t.co/tKLx0j3V5T
वीडियो में दिखाया जा रहा है कि जेसीबी मशीनों के जरिये ट्रकों पर बालू लादी जा रही है. चड्ढा ने वहीं पर रिपोर्टर से बातचीत करते हुए कहा कि चरनजीत सिंह चन्नी के विधानसभा क्षेत्र में अवैध बालू खनन का पर्दाफाश हुआ है. यह सबसे बड़ा खुलासा है, जो पंजाब की राजनीति में भूचाल ला देगा.
आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा, “हम जिंदापुर गांव में हैं, जो चमकौर साहिब में मुख्यमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र है. यहां खुले तौर पर अवैध बालू खनन किया जा रहा है. बालू को अवैध रूप से ट्रकों में ले जाया जा रहा है” चड्ढा ने कहा कि जब चन्नी मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने कहा था कि बालू माफिया से जुड़े लोगों को उनके पास नहीं आना चाहिए. लेकिन यहां हम देख सकते हैं कि यह माफिया सत्तारूढ़ दल के संरक्षण का फायदा उठा रहा है.
Forest Range officer Rajwant Singh had informed Sub divisional Magistrate, Sri Chamkaur Sahib - about the illegal mining activities in CM Charanjit Channi's constituency.
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) December 4, 2021
There was no action on the sand mafia, but Rajwant Singh soon received transfer orders.#ChanniWithSandMafia pic.twitter.com/KCv5dMTUmD
उन्होंने कहा कि 800 से एक हजार ट्रक, जिन्हें टिपर कहा जाता है, बालू से भरकर राज्य से बाहर ले जाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री की नाक के नीचे और उनके निर्वाचन क्षेत्र में यह अवैध गतिविधि चल रही है.चड्ढा ने दावा किया कि चन्नी के होर्डिंग देखे जा सकते है, जिसमें उनकी सरकार द्वारा राज्य में कई माफिया को रोकने का उल्लेख है.
सच्चाई यह है कि उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है इसलिए उनके दावे खोखले हैं. एक अन्य दावा कि लोगों को पांच रुपये प्रति घन फुट के हिसाब से बालू दिया जा रहा है, भी झूठा है. आम आदमी पार्टी जानना चाहती है कि पंजाब में ऐसी कितनी जगह है जहां अवैध खनन हो रहा है। चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी को इसका जवाब देना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं