विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2019

Chandrayaan 2: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा- केवल लैंडर से संपर्क टूटा है, 1.3 अरब भारतीयों की उम्मीद नहीं

Chandrayaan 2: चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटने पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि निराश होने वाली कोई बात नहीं है.

Chandrayaan 2: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा- केवल लैंडर से संपर्क टूटा है, 1.3 अरब भारतीयों की उम्मीद नहीं
Chandrayaan 2: नायडू ने कहा- 1.3 अरब भारतीयों की उम्मीद नहीं टूटी
नई दिल्ली:

चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) के लैंडर ‘विक्रम' का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटने पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि निराश होने वाली कोई बात नहीं है. नायडू के मंत्रालय ने ट्वीट किया, 'निराश होने की कोई जरूरत नहीं है. इसरो का केवल लैंडर से संपर्क टूटा है, 1.3 अरब भारतीयों की उम्मीद नहीं..' उपराष्ट्रपति ने कहा कि ऑर्बिटर अपने पेलोड के साथ अब भी काम कर रहा है. उन्होंने लिखा, 'मैं इसरो के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) से जुड़े सभी लोगों को अंतरिक्ष अन्वेषण में नए मोर्चे पर विजय प्राप्त करने के प्रयास में उनकी कड़ी मेहनत एवं प्रतिबद्धता के लिए सलाम करता हूं.'

मिशन चंद्रयान 2 : क्या 'विक्रम' भेजेगा कोई संदेश, बची है कितनी उम्मीद?

नायडू ने भारतीय अनुसंधान संगठन (इसरो) को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को उन पर गर्व है. गौरतलब है कि चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम' का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया. संपर्क तब टूटा, जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था.

मिशन चंद्रयान 2 की पूरी कहानी, कहां से शुरू और कहां पर खत्म, पढे़ं पूरी टाइमलाइन

लैंडर को रात लगभग एक बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चांद पर नीचे की तरफ आते समय 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर जमीनी स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया.

इसरो प्रमुख को गले लगाकर भावुक हुए पीएम मोदी​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
मेरा जहां उजाड़ दिया...; जम्मू कश्मीर में वोटिंग के दिन छलका बीजेपी उम्मीदवार शगुन परिहार का दर्द
Chandrayaan 2: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा- केवल लैंडर से संपर्क टूटा है, 1.3 अरब भारतीयों की उम्मीद नहीं
दुनिया के लिए 'शांतिदूत' बन रहा भारत, समझिए यूक्रेन और फिलीस्तीन को PM मोदी से क्यों है इतनी उम्मीद
Next Article
दुनिया के लिए 'शांतिदूत' बन रहा भारत, समझिए यूक्रेन और फिलीस्तीन को PM मोदी से क्यों है इतनी उम्मीद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com