विज्ञापन
This Article is From May 02, 2020

चंडीगढ़ में कोरोनावायरस संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 88 तक पहुंची

चंडीगढ़ में शुक्रवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 14 नए मामले सामने आने के साथ ही इस केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 88 तक पहुंच गई है.

चंडीगढ़ में कोरोनावायरस संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 88 तक पहुंची
चंडीगढ़ में कोरोनावायरस संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं.
चंडीगढ़:

चंडीगढ़ में शुक्रवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 14 नए मामले सामने आने के साथ ही इस केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 88 तक पहुंच गई. मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, सामने आए नए मामलों में दो साल का बच्चा, साढ़े तीन साल का बच्चा, पांच साल और नौ साल का बच्चा भी शामिल है. इनके साथ ही 67 वर्षीय एक बुजुर्ग और 36 वर्षीय महिला में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके मुताबिक, सामने आए 14 नए मामलों में से 12 मरीज अकेले बापूधाम कॉलोनी में मिले हैं. ये सभी कोविड-19 के एक मरीज के परिवार के संपर्क में रहने वाले लोग हैं. शहर की यह कॉलोनी वायरस से सर्वाधिक प्रभावित है. 

पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 1,993 मामले सामने आए हैं. इससे भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 35,043 हो गई है. जिसमें 25,007 एक्टिव मामले हैं. पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो 564 मरीज ठीक हो चुके हैं , इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 8,888 हो गया है. रिकवरी रेट की बात की जाए तो यह 25.37 फीसदी है.

बता दें कि कोरोनावायरस को लेकर देशभर में जारी लॉकडाउन को सरकार ने 3 मई के बाद दो और हफ्ते के लिए बढ़ाने का फैसला किया है. लॉकडाउन का दूसरा चरण 3 मई तक जारी रहने वाला था जिसे सरकार ने दो और हफ्तों के लिए बढ़ा दिया है. अब 17 मई तक ये लॉकडाउन जारी रहेगा.

 केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 पर स्थिति की व्यापक समीक्षा करने के बाद यह फैसला लिया गया. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंत्रालय ने चार मई से दो हफ्तों की अवधि के लिये लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत जारी किया है.

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन का प्रथम चरण 25 मार्च से 14 अप्रैल तक था, जिसे बाद में बढ़ा कर (15 अप्रैल से) तीन मई तक (दूसरा चरण) किया गया था. 

भारत में कोरोना से अब तक 1075 लोगों की मौत, लेकिन रिकवरी रेट में हुई है वृद्धि

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com