यह ख़बर 11 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

चंडीगढ़ : बंगाल की लड़की से रेप के बाद बनाया MMS, दंपति गिरफ्तार

खास बातें

  • चंडीगढ़ के एक दंपति घरेलू कामकाज के लिए एक लड़की को बंगाल से अपने घर पर लाए थे, लेकिन फिर बाद में उन्होंने उसे देह व्यापार में झोंकने की कोशिश की।
चंडीगढ़:

देश में हर तरफ महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध हो रहा है, लेकिन फिर भी ये घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। चंडीगढ़ के एक दंपति घरेलू कामकाज के लिए एक लड़की को बंगाल से अपने घर पर लाए थे, लेकिन फिर बाद में उन्होंने उसे देह व्यापार में झोंकने की कोशिश की। लड़की के विरोध करने पर इस आदमी ने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी पत्नी ने इस घटना का वीडियो बनाया।

इसके बाद दंपति ने इस लड़की को भूखा रखा और बेडमिंटन के रैकेट से पीटा। इस घटना से दुखी हुई लड़की बाथरूम की खिड़की से कूद गई, जिसमें इसे बंद करके रखा गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बाद में आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और तब लड़की ने पुलिस को यह सारी घटना बताई। इसके बाद पुलिस ने उस दंपति को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।