Unlock: जिम (Gym) और योगा केंद्रों (Yoga centers) के लिए सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए किए हैं. इन स्थानों पर 6 फ़ीट की दूरी, फेस कवर और मास्क का उपयोग करना जरूरी होगा. पांच अगस्त से जिम और योगा केंद्र खुलने वाले हैं. उसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डिटेल में गाइडलाइन जारी की है. इस गाइडलाइन को जिम, योगा केंद्र संचालकों और जिम/ योगा करने वालों को पालन करना होगा. कंटेंनमेंट जोन में जिम और योगा केंद्र नहीं खुलेंगे.
गाइडलाइन के मुताबिक 65 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति, पहले से बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को बंद स्पेस में जिम न करने के लिए कहा गया है. जिम और योगा केंद्रों में एक दूसरे से कम से कम 6 फ़ीट की दूरी बनाकर रखना जरूरी होगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
फेक कवर और मास्क जिम और योगा केंद्रों के परिसर में जरूरी होगा. लेकिन एक्सरसाइज के समय चेहरे और आंख को बचाने के लिए वाइजर (visor) का इस्तेमाल किया जा सकेगा. एक्सरसाइज के वक्त हैंड सेनेटाइजर या साबुन का इस्तेमाल हाथ साफ करने के लिए करना होगा. साबुन का 40 से 60 सेकंड तक जबकि सेनेटाइजर का 20 सेकंड तक इस्तेमाल करना होगा.
जिम और योग केंद्रों में थूकने पर पूरी तरह पाबंदी होगी. इन स्थानों पर जाने वाले सभी लोगों के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु ऐप जरूरी होगा.
गाइडलाइन में कहा गया है कि जिम और योग सेंटरों में एयर कंडीशनर से टेम्परेचर 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रखा जाना चाहिए. लॉकरों का इस्तेमाल सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए किया जा सकता है. कांटैक्ट से बचने के लिए पेमेंट के लिए कार्ड का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है.
इन स्थानों पर कवर्ड डस्टबिन होना जरूरी है. स्पा, स्टीम बाथ और स्वीमिंग पूल की जिन जगहों पर सुविधा है वो बंद रहेंगे. जिम और योगा केंद्रों के परिसर में इस्तेमाल होने वाले इक्विपमेंट से लेकर दरवाजे, खिड़की समेत दूसरी चीजें समय- समय पर डिसइन्फेक्टेड करना जरूरी होगा.
एक्ससाइज के वक्त कॉमन मैट का इस्तेमाल करने के बजाय लोग खुद अपना मैट लेकर जाएं. लाफ्टर योगा एक्सरसाइज की इजाजत नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं