विज्ञापन
This Article is From May 11, 2017

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गए मोदी सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, लेंगे हालात का जायजा

शोपियां जिले में आतंकवादियों ने बुधवार को एक कश्मीरी सैन्य अधिकारी की हत्या कर दी थी. इस घटना के एक दिन बाद महर्षि कश्मीर का दौरा कर रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गए मोदी सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, लेंगे हालात का जायजा
कश्मीर में तैनात सुरक्षाकर्मी. (फाइल फोटो)
  • मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए आज जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे
  • गृह सचिव राज्य की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा हेतु शीर्ष प्रशासन
  • शोपियां जिले में आतंकवादियों ने कल एक कश्मीरी सैन्य अधिकारी की हत्या करा
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि  घाटी में मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए गुरुवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे. महर्षि इस यात्रा के दौरान राज्यपाल एन एन वोहरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात करके उनसे राज्य की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करेंगे. गृह सचिव राज्य की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा हेतु शीर्ष प्रशासन, पुलिस एवं सैन्य अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे.

शोपियां जिले में आतंकवादियों ने कल एक कश्मीरी सैन्य अधिकारी की हत्या कर दी थी. इस घटना के एक दिन बाद महर्षि कश्मीर का दौरा कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में नौ अप्रैल को श्रीनगर लोकसभा सीट के उपचुनाव के दौरान हिंसा भड़क गई थी. इस दौरान 200 से अधिक घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई थी.

चुनाव आयोग ने मौजूदा स्थिति के चुनाव कराने के योग्य न होने की बात कहते हुए 25 मई को होने वाले अनंनतनाग लोकसभा सीट के उपचुनाव को भी रद्द कर दिया था.

पुलिस की कथित ज्यादतियों के खिलाफ घाटी में पिछले माह कई छात्रों ने प्रदर्शन किए थे. इन घटनाओं में छात्र सुरक्षा कर्मियों पर पथराव करते नजर आए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Union Home Secretary Rajiv Maharishi, Chief Minister Mehbooba Mufti, Jammu And Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com