साउथ अफ्रीका में कोरोना के नये वैरिएंट से विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित अन्य देश काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO)ने शुक्रवार को बैठक की है. कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन को WHO ने तेजी से फैलने वाला बताया है. बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस नए वैरियंट B.1.1.529 का नया नाम ओमीक्रॉन दिया है. WHO ने कहा कि कोरोना पर टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप की बैठक हुई, जिसमे कोरोना के नए वेरिएंट B.1.1.529 पर चर्चा हुई. इस मीटिंग में वेरिएंट को 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' घोषित करने की सलाह दी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
WHO ने कोरोना के दूसरे वेरिएंट की तरह ही इसे 'ओमिक्रॉन' नाम दिया. WHO ने कहा कि ये वेरियंट कई म्यूटेशन वाले हैं जिसमे से कई चिंता बढाने वाले हैं. WHO के मुताबिक इस वेरियंट से संक्रमण फिर से बढ़ सकता है. कोरोना का ये नया वैरियंट B.1.1.529 साउथ अफ्रीका में पाया गया है. इसके बाद से भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर एलर्ट रहने और सघन जांच के लिए कहा है. इस संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि हमने अभी-अभी विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट और ब्रीफिंग देखी है. दक्षिणी अफ्रीका में मिला नया वैरिएंट कोरोनावायरस के संबंध में एक डेवलपिंग स्टोरी है.
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,549 नए मामले आए सामने, कर्नाटक में सबसे अधिक केस, 6 की मौत
वहीं अमेरिका कोरोना वायरस के नए वैरिएंट (B.1.1.529) के चलते दक्षिण अफ्रीका एवं सात अन्य अफ्रीकी देशों के गैर-अमेरिकी नागरिकों की यात्रा पर सोमवार से पाबंदी लगाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट करके लिखा है कि, "डब्ल्यूएचओ ने एक नए कोविड वैरिएंट की पहचान की है, जो दक्षिणी अफ्रीका से फैल रहा है. एहतियात के तौर पर जब तक हमारे पास अधिक जानकारी नहीं है, मैं दक्षिण अफ्रीका और सात अन्य देशों से हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दे रहा हूं."
कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे के बीच महाराष्ट्र में कम टेस्टिंग से बढ़ी चिंता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं