विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2020

राजनीतिक आकाओं की मौन सहमति से भड़काऊ बयान दे रहे हैं केंद्र के मंत्री: गौरव गोगोई

गौरव गोगोई ने यह भी कहा कि देश में बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, अशिक्षा जैसी विकराल चुनौतियों के बीच विभाजन करने वाले मुद्दे उठाये जा रहे हैं, ऐसे में ही विपक्षी पार्टियां देश और संविधान को बचाने की बात कर रही है.

राजनीतिक आकाओं की मौन सहमति से भड़काऊ बयान दे रहे हैं केंद्र के मंत्री: गौरव गोगोई
गौरव गोगोई ने बीजेपी पर लगाया आरोप
नई दिल्ली:

लोकसभा में कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने सोमवार को आरोप लगाया कि कुछ केंद्रीय मंत्री अपने राजनीतिक आकाओं की मौन सहमति से भड़काऊ बयान देकर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन देश में इस नफरत की राजनीति की जगह उम्मीद की राजनीति की जरूरत है. गौरव गोगोई ने यह भी कहा कि देश में बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, अशिक्षा जैसी विकराल चुनौतियों के बीच विभाजन करने वाले मुद्दे उठाये जा रहे हैं, ऐसे में ही विपक्षी पार्टियां देश और संविधान को बचाने की बात कर रही है. लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए गोगोई ने कहा कि आज देश में ऐसे हालात बन गये हैं कि लोग संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे हैं. जिस पर हमें गर्व है.

अब BJP विधायक संगीत सोम का भड़काऊ बयान, शरजील इमाम जैसे देश तोड़ने की बात करने वालों को सरेआम गोली मार देनी चाहिए

उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री लोगों को उकसाने वाले कुछ भी बयान दें, लेकिन अंत में जनता ही सरकार चुनती है और सत्ता से बाहर का रास्ता भी दिखाती है. वह परोक्ष रूप से केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान दिये गए विवादास्पद बयान की ओर इशारा कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि एक मंत्री ने उकसावे वाला बयान दिया जिसके बाद दिल्ली में एक युवक ने गोली चला दी. गोगोई ने कहा कि लेकिन इसके लिए केवल मंत्री जिम्मेदार नहीं बल्कि आला पदों पर बैठे उनके राजनीतिक आका जिम्मेदार हैं जिनकी मौन सहमति इस तरह के बयानों को देने के लिए है. अगर यह सहमति नहीं होती तो इस तरह के बयान पर बयान नहीं आते. गोगोई ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि आज देश के मंत्री कह रहे हैं कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले देश के लोग ही देश के दुश्मन हैं. जबकि कांग्रेस उन्हें अपना भाई-बहन मानती है.

Delhi Polls 2020: चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, कहा - अगर आतंकी मानते हो तो ही BJP को...

उन्होंने सदन में चर्चा की शुरूआत भाजपा के प्रवेश वर्मा द्वारा किये जाने और इस दौरान कांग्रेस के वाकआउट का जिक्र करते हुए कहा कि हमें भी सदन से बाहर जाने में पीड़ा हुई लेकिन आश्चर्य इस बात का है कि जिस भाजपा नेता पर चुनाव आयोग ने भड़काऊ भाषण देने को लेकर प्रचार करने पर रोक लगा दी थी, भाजपा ने उनसे चर्चा की शुरूआत कराई. गोगोई ने कहा कि यह चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति भाजपा का रवैया दर्शाता है. इससे पहले जब गोगोई अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए तो विपक्ष के कुछ सदस्यों ने सत्तापक्ष की खाली सीटों की ओर इशारा किया. इस दौरान एकमात्र कैबिनेट मंत्री संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी सदन में थे.

CAA के खिलाफ शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन को लेकर BJP नेता का विवादित बयान, कहा- आखिर ये लोग मर क्यों नहीं रहे....

पीठासीन सभापति ए राजा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय उनसे अनुमति लेकर पानी पीने गए हैं व संसदीय कार्यमंत्री जोशी सदन में हैं. गोगोई ने कहा कि सवाल सदन में मंत्रियों की संख्या का नहीं है बल्कि इस महत्वपूर्ण चर्चा के दौरान उनकी कम अनुपस्थिति से दर्शाए जाने वाले उनके रवैये का है. इससे पहले चर्चा की शुरुआत करने के लिये जब भाजपा की ओर से सांसद प्रवेश वर्मा खड़े हुए तब कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए उनके विवादित बयान का सदन में विरोध किया और सदन से वाकआउट किया था. हालांकि कुछ देर बार वे सदन में लौट आए.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gaurav Gogoi, BJP Leaders, PM Modi, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com