विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2015

पाकिस्तान ने फिर किया युद्धविराम का उल्लंघन, सुबह 4 बजे तक करता रहा फायरिंग

पाकिस्तान ने फिर किया युद्धविराम का उल्लंघन, सुबह 4 बजे तक करता रहा फायरिंग
सीमा पर फायरिंग
जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने बताया, पाकिस्तानी सेना ने कल (मंगलवार)120 मिमी के मोर्टार और स्वचालित हथियारों से एलओसी पर पुंछ सेक्टर में भारतीय चौकियों पर निशाना साधा।

पाकिस्तान की तरफ से मंगलवार रात 9.00 बजे गोलीबारी शुरू की गई, जो बुधवार तड़के 4.00 बजे तक चली।

अधिकारी ने बताया, राजौरी जिले में एलओसी पर स्थित बालाकोट सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने 60 मिमी मोर्टार एवं स्वचालित हथियारों से हमारी चौकियों पर निशाना साधा।

यहां गोलीबारी मंगलवार रात 9.15 बजे शुरू हुई और आधी रात के बाद 1.30 बजे तक चली।

दोनों ही सेक्टरों में भारतीय सैनिकों ने समान क्षमता वाले हथियारों का प्रयोग करते हुए जवाबी गोलीबारी की। गोलीबारी में भारत की तरफ किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जम्मू-कश्मीर, संघर्षविराम का उल्लंघन, सीमा पर गोलीबारी, हिन्दी न्यूज, हिन्दी समाचार, Jammu-Kashmir, Pakistan Firing, Firing On LOC, Hindi News