पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर की फायरिंग, जवान घायल

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने भी मजबूती से और प्रभावी तरीके से जवाब दिया.

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर की फायरिंग, जवान घायल

भारतीय सेना की फाइल फोटो

नई दिल्ली:

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा( एलओसी) पर गुरुवार रात फायरिंग की. इस दौरान पाकिस्तानी फौज ने मोटार भी दागे. फायरिंग में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकों ने भी मजबूती से और प्रभावी तरीके से जवाब दिया.

पाकिस्तानी सेना ने आज रात पुंछ जिले के करनी इलाके में भी नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की.अधिकारी ने बताया कि इलाकों से आखिरी रिपोर्ट मिलने तक दोनों ओर से फायरिंग रूक- रूक कर जारी थी. (इनपुट भाषा से)

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com