विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2018

सीबीएसई ने अकाउंट्स के पेपर लीक होने की बात से किया इनकार

सभी सेंटरों पर पेपर के लिफाफे पर लगी सील सही स्थिति में थी और कहीं से भी पेपर लीक नहीं हुआ है. 

Also Read in
सीबीएसई ने अकाउंट्स के पेपर लीक होने की बात से किया इनकार
सीबीएसई के पर्चा लीक होने की खबर थी.
  • सीबीएसई के अकाउंट्स के पेपर लीक होने की बात
  • सीबीएसई ने की जांच
  • जांच के बाद दिया बयान
नई दिल्ली: सीबीएसई ने अकाउंट्स के पेपर लीक होने की बात से इनकार किया है. सीबीएसई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी सेंटरों पर पेपर के लिफाफे पर लगी सील सही स्थिति में थी और कहीं से भी पेपर लीक नहीं हुआ है. 

सीबीएसई ने अपने बयान में कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने व्हाट्सऐप पर पेपर के लीक होने की खबरें फैलाई और एक जाली पेपर लीक किया. इसके जरिए संस्था को बदनाम करने की कोशिश हुई. सीबीएसई ने कहा कि इस संबंध में सीबीएसई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. 


बता दें कि 12वीं क्लास के अकाउंट्स के पेपर लीक की शिकायत थी. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शिक्षा निदेशालय के अफ़सरों से इस मामले की जांच करने को कहा था और सीबीएसई से भी शिकायत की थी. सिसोदिया ने कहा था कि सैट-2 का पर्चा लीक हुआ है.

बता दें कि सीबीएसई 12वीं परीक्षा का अकाउंट का पेपर लीक होने की बात सामने आई थी. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीबीएसई ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों का पैनल बनाया और जांच की. बाद में सीबीएसई की ओर से बयान जारी किया गया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE, Accountancy Paper
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com