विज्ञापन
6 minutes ago

CBSE के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो सकता है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट जारी की जा सकती है. सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ये टाइम टेबल जारी किया जाएगा. पिछली बार यानी 2025 में भी डेटशीट 30 अक्टूबर को ही जारी की गई थी, ऐसे में छात्र उम्मीद कर रहे हैं कि आज ही उन्हें परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल मिल जाएगा. डेटशीट जारी होते ही सबसे पहले आपको ndtv.in पर इसकी जानकारी मिलेगी, इसीलिए इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें और हर पल की अपडेट पाते रहें. 

बोर्ड जारी करेगा फाइनल डेटशीट

पिछली बार सीबीएसई की तरफ से पहले सितंबर के महीने में टेंटेटिव डेटशीट जारी गई थी, जिसके बाद 30 अक्टूबर 2025 को फाइनल डेटशीट आई थी. हालांकि इस बार कोई भी शेड्यूल अब तक जारी नहीं किया गया है. ऐसे में अब सीधे फाइनल डेटशीट जारी की जाएगी. इस बार यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए परीक्षाएं थोड़ी जल्दी शुरू हो सकती हैं और इनके बीच का गैप भी कम हो सकता है. 

CBSE डेटशीट जारी होते ही करें ये काम

  • CBSE की डेटशीट जारी होते ही सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा
  • वेबसाइट पर Main Website के लिंक पर क्लिक करें 
  • एक दूसरी विंडो खुलेगी और Latest @CBSE के ठीक नीचे डेटशीट के लिंक होंगे
  • 10वीं और 12वीं के छात्र अपने लिंक पर क्लिक करें
  • क्लिक करते ही डेटशीट की पीडीएफ खुल जाएगी
  • बोर्ड परीक्षा की डेटशीट को यहीं से डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट भी निकालकर रख लें

CBSE Date Sheet LIVE Updates: 

CBSE Date Sheet 2027 Live: कॉपी चेकिंग को लेकर आ सकते हैं नए नियम

पिछली बार सीबीएसई की तरफ से ऑन स्क्रीन मार्किंग का इस्तेमाल कॉपी चेक करने के लिए किया गया था. इस बार इसमें बदलाव किया जा सकता है, जिससे बिना शिकायतों के रिजल्ट जल्दी जारी किया जाएगा. 
 

CBSE Date Sheet 2027 Live: फरवरी में कब से शुरू हो सकते हैं एग्जाम?

पिछली बार की तरह इस बार भी परीक्षाएं फरवरी में ही शुरू हो सकती हैं, लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पिछली बार से करीब एक हफ्ते पहले ही परीक्षाओं की शुरुआत हो सकती है. 2026 में 17 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं थीं. 

CBSE Date Sheet 2027 Live: बोर्ड परीक्षा से पहले प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट

बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले जनवरी में प्रैक्टिकल परीक्षाएं और इंटरनल असेसमेंट होता है. स्कूलों ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. 
 

CBSE Date Sheet 2027: सिर्फ दो क्लिक में खुल जाएगी PDF

CBSE के छात्रों को डेटशीट डाउनलोड करने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. सिर्फ दो क्लिक में ही पीडीएफ फाइल खुल जाएगी. cbse.gov.in पर जाने के बाद Main Website पर क्लिक करना होगा और फिर सीधे एक पेज खुलेगा, जिसमें डेटशीट पीडीएफ का लिंक नजर आएगा. लिंक पर क्लिक करते ही पीडीएफ खुल जाएगी. 

CBSE डेटशीट कहां होगी जारी?

CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी होगी. इसके अलावा आप ndtv.in के एजुकेशन पेज पर जाकर भी पीडीएफ देख सकते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Date Sheet 2027 LIVE, CBSE Date Sheet 2027 PDF Downoad Link, Cbse Date Sheet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com