CBSE ने 12वीं क्लास (CBSE 12th Result) का रिजल्ट जारी कर दिया है. हालांकि इस बार बोर्ड की ओर से कोई रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी. फिलहाल रिजल्ट सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर उपलब्ध है. रिजल्ट से जुड़ी अपडेट और अन्य जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर भी उपलब्ध है. स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं. CBSE की ओर से कहा गया है कि इस बार कोई मेरिट लिस्ट नहीं जारी होगी. ICSE बोर्ड ने भी इस बार मेरिट लिस्ट नहीं जारी की थी.इस साल दिल्ली क्षेत्र में 237901 छात्रों ने हिस्सा लिया था जिसमें 224552 छात्र पास हुए हैं यानी कुल 94.39 फीसदी छात्र पास हुए हैं.
इस साल दिल्ली क्षेत्र में 237901 छात्रों ने हिस्सा लिया था जिसमें 224552 छात्र पास हुए हैं यानी कुल 94.39 फीसदी छात्र पास हुए हैं.वहीं इस साल 16043 विदेशी छात्रों ने हिस्सा लिया था जिसमें से 15122 छात्र पास हुए हैं. सीबीएसई की इस साल की 12वीं की परीक्षा में 92.15 छात्राएं और 86.19 छात्र पास हुए हैं. त्रिवेंद्रम जोन से सबसे ज्यादा छात्र 97.76 फीसदी छात्र पास हुए हैं इसके बाद बंगलोर जोन से 97.05, चेन्नई से 96.17 फीसदी छात्र पास हुए हैं. इस बार 12 वीं की परीक्षा में 1,57,934 छात्र ऐसे हैं जो 90 फीसदी से ज्यादा अंक पाए हैं. इसमें से 38,686 छात्र ऐसे हैं जिनको 95 फीसदी अंक मिले हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इस बार स्कूल के हिसाब से रिजल्ट को देखें तो इस बार नवोदय विद्यालय से 98.70%, केंद्रीय विद्यालय से 98.62%. और निजी स्कूलों से 88.22% छात्र पास हुए हैं. इसके साथ ही सीबीएसई की ओर से जारी रिलीज के मुताबिक जिन विषयों की परीक्षाएं नहीं हो पाईं थी उनका मूल्यांकन बच्चों द्वारा दिए जा चुके तीन विषयों के औसत के अनुसार किया गया है. जो बच्चे संतुष्ट नहीं हैं और परीक्षा देना चाहते हैं उनके लिए CBSE अलग से तारीख़ों का एलान करेगी.
CBSE Board Results 2020: इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट
स्टेप 1: रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए 12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करें
स्टेप 4: अब आप रिजल्ट देख सकते हैं.
स्टेप 5: भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट ऑउट भी ले सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं