विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2020

रिया चक्रवर्ती के वकील बोले- पूछताछ के लिए अभी तक नहीं मिला है CBI से समन

सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच का सामना कर रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के वकील ने सोमवार को साफ किया है कि अभी तक उनके मुवक्किल को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की ओर से समन नहीं मिला है.

रिया चक्रवर्ती के वकील बोले- पूछताछ के लिए अभी तक नहीं मिला है CBI से समन
रिया चक्रवर्ती से अभी तक सीबीआई ने नहीं की है पूछताछ. (फाइल फोटो)
मुंबई:

सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच का सामना कर रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के वकील ने सोमवार को साफ किया है कि अभी तक उनके मुवक्किल को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की ओर से समन नहीं मिला है. इसके पहले खबरें आ रही थीं कि सीबीआई की ओर से रिया चक्रवर्ती और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलावा भेजा गया है. इसपर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि रिया और उनके परिवार को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है, अगर सीबीआई उन्हें बुलाती है तो वो जरूर जाएंगे. 

बता दें कि सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत पर पैसों के लेन-देन में धोखाधड़ी और सुसाइड की ओर धकेलने का आरोप लगाया है. कहा गया था कि सुशांत के अकाउंट से करोड़ों निकाले गए थे. इसे लेकर पटना में केस दर्ज कराया गया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया था. रिया चक्रवर्ती से अभी तक आर्थिक अपराध के मामले में प्रवर्तन निदेशालय दो बार पूछताछ कर चुका है.

सुप्रीम कोर्ट की सीबीआई जांच की मंजूरी के बाद सीबीआई की एक स्पेशल टीम शुक्रवार से ही मामलें में जांच शुरू कर चुकी है. टीम अभी तक कुछ लोगों से पूछताछ कर चुकी है और मुंबई पुलिस से मिलकर केस रिकॉर्ड भी हासिल कर चुकी है. सोमवार को ही टीम मुंबई के अंधेरी ईस्ट के वॉटरस्टोन होटल में जांच के लिए पहुंची थी.

रविवार को सीबीआई टीम ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और रसोईया नीरज सिंह और घरेलू सहायक दीपेश सावंत से पूछताछ की. एक अधिकारी ने बताया कि बाद में टीम इन लोगों के साथ बांद्रा में अभिनेता के फ्लैट पर भी गई थी, जहां क्राइम सीन को रीक्रिएट किया जाना था.

Video: आदित्य ठाकरे से कभी नहीं मिलीं रिया चक्रवर्ती : वकील

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput Case Cbi Probe, Rhea Chakraborty, CBI Probe Into Sushant Singh Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com