विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2013

छेड़खानी करने वालों को सबक सिखाने वाली लड़की पर केस दर्ज

छेड़खानी करने वालों को सबक सिखाने वाली लड़की पर केस दर्ज
हाल ही में छेड़खानी करने वालों पर लात-घूसे चलाकर सुखिर्यों में आई कॉलेज स्तर की एक छात्रा परेशानी में फंस गई है और तिरुवनंतपुरम पुलिस ने स्थानीय अदालत के आदेश पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
तिरुवनंतपुरम: हाल ही में छेड़खानी करने वालों पर लात-घूसे चलाकर सुखिर्यों में आई कॉलेज स्तर की एक छात्रा परेशानी में फंस गई है और तिरुवनंतपुरम पुलिस ने यहां की अदालत के आदेश पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शहर के एक कॉलेज में अंतिम वर्ष की छात्रा अमृता 14 फरवरी को शंघमुघम तट पर 'वन बिलियन राइजिंग' कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में जब कुछ मनचलों ने उसे परेशान करना चाहा, तो वह उनसे बहुत बहादुरी से निबटी।

उसकी बहादुरी की खबर मीडिया में आने के बाद लोगों ने फोन कर एवं चिट्ठियां भेजकर उसे बधाई दी। इस घटना के बाद पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। लेकिन उनमें से एक ने यह आरोप लगाते हुए स्थानीय अदालत में शिकायत दर्ज की कि लड़की ने उसे पीटा और उसकी कार रोक दी। अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने और घटना की जांच करने का निर्देश दिया था।

इस बीच, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष केसी रोसाकुट्टी और विभिन्न महिला संगठनों की नेताओं ने अमृता के खिलाफ कार्रवाई की आलोचना की है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
छेड़खानी, केरल, केरल कॉलेज, Eve-teasing, Kerala College, Kerala Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com