विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2011

केबल का खुलासा संवाद की गलत व्याख्या : गडकरी

रांची: भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि हिन्दुत्व मुद्दे पर पार्टी नेता अरुण जेटली के खिलाफ विकीलीकक्स केबल का खुलासा संवाद की गलत व्याख्या है। गडकरी ने कहा, हिन्दुत्व मुद्दे की यह गलत व्याख्या है। अरुण जेटली पार्टी के प्रतिबद्ध नेता हैं और वे ऐसे शब्द नहीं बोल सकते। विकीलीक्स खुलासे के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता ने कहा, मैंने अरुणजी से बात की और उन्होंने इससे इनकार किया है। यह पूछे जाने पर कि विकीलीक्स खुलासे को लेकर भाजपा द्वारा कांग्रेस पर निशाना साधना दोहरा मापदंड है, गडकरी ने कहा कि कांग्रेस से संबंधित केबल में उन सांसदों के नामों का खुलासा हुआ था जिन्हें 2008 में विश्वासमत के दौरान पैसे दिए गए जबकि जेटली का मामला गलत व्याख्या का है। वोट के बदले धन मामले में झामुमो के कुछ सांसदों का नाम आने और झारखंड में भाजपा के उस दल के साथ सत्ता में भागीदारी करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, कोई भी जो ऐसे अपराध में संलग्न है दोषी है। और आपके सवालों :मीडिया: के आधार पर कांग्रेस को केंद्र में सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
केबल्स, विकीलीक्स, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, Cables, Gadkari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com