विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2011

कैबिनेट में किन्हें मिलेगी एंट्री, किनकी होगी छुट्टी

मंत्रालय के बंटवारे में इतना तो तय है कि रेल मंत्रालय तृणमूल कांग्रेस के पास रहेगा, जिसके लिए दिनेश त्रिवेदी का नाम सबसे ऊपर चल रहा है।
New Delhi: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को कैबिनेट में फेरबदल की घोषणा कर सकते हैं। कपड़ा मंत्री दयानिधिन मारन का इस्तीफा हो चुका है। कंपनी मामलों के मंत्री मुरली देवड़ा ने भी इस्तीफे की पेशकश की है। पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी एक मात्रा तेलंगाना के सांसद हैं, जिन्होंने इस्तीफ़ा नहीं दिया है और उन पर भी इस्तीफा देने का भारी दबाव है। बीके हांडिक ने भी अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए छुट्टी की मांग की है। कांतिलाल भूरिया को मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया है। इसके अलावा एमएस गिल पर भी गाज गिर सकती है। मंत्रालय के बंटवारे में इतना तो तय है कि रेल मंत्रालय तृणमूल कांग्रेस के पास रहेगा, जिसके लिए दिनेश त्रिवेदी का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए कैबिनेट में उत्तर प्रदेश को तरहजीह दी जा सकती है। बेनी प्रसाद को कैबिनेट पद मिल सकता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के एक−दो और नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। डीएमके की ओर से कौन मंत्री बनेगा, इसे करुणानिधि तय करेंगे। इन सबके अलावा कपिल सिब्बल और व्यालार रवि के पास दो−दो मंत्रालय हैं।
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कैबिनेट, फेरबदल, मनमोहन मंत्रिमंडल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com