यह ख़बर 27 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

केन्द्रीय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 14 अक्टूबर तक टला

खास बातें

  • केंद्रीय सरकार के मंत्रिमंडल में होने वाला विस्तार अब 14 अक्टूबर तक टल गया है। पहले कैबिनेट का विस्तार 27 सितंबर के बाद होना था।
नई दिल्ली:

केंद्रीय सरकार के मंत्रिमंडल में होने वाला विस्तार अब 14 अक्टूबर तक टल गया है। पहले कैबिनेट का विस्तार 27 सितंबर के बाद होना था, लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और और सोनिया गांधी के बीच हुई बैठक में कैबिनेट विस्तार 14 अक्टूबर के बाद करने का फैसला लिया गया है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस विस्तार में कुछ नए मंत्री सरकार का हिस्सा बन सकते हैं, वहीं कुछ मंत्रियों का ओहदा भी बढ़ सकता है। यही नहीं एक बड़े मंत्री की कैबिनेट से छुट्टी भी हो सकती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com