Coronavirus Crisis: कोरोना वायरस संकट के कारण ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन (UK PM Boris Johnson)का इस माह का भारत दौरा टल गया है. ब्रिटिश पीएम जॉनसन को भारत में गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करना था. गौरतलब है कि ब्रिटेन में कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद वहां लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है ताकि संक्रमण को फैलने रोका जा सके. माना जा रहा है कि वायरस का नया प्रकार तेजी से संक्रमण फैलाता है. नए वायरस के सामने आने के बाद कई देशों ने यात्रा संबंधी प्रतिबंध लगाए हैं, यात्रा पर अस्थायी बैन लगाने के बावजूद 30 से ज्यादा देशों में म्युटेंट वर्जन से संक्रमण के मामले पाए गए हैं. भारत में इस तरह के 58 मरीज मिले हैं. ये सभी मरीज या तो ब्रिटेन से आए हैं या फिर ब्रिटेन के यात्रियों के संपर्क में आए थे.
ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन से हाहाकार, PM बोरिस जॉनसन ने फिर किया लॉकडाउन का ऐलान
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
समाचार एजेंसी AFP ने एक प्रवक्ता के हवाले से बताया, ' ब्रिटेन पीएम जॉनसन ने आज सुबह पीएम नरेंद्र मोदी से बात की और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इस माह के अंत में भारत आने को लेकर असमर्थता जताई. उन्होंने बताया कि वे तय कार्यक्रम के अनुसार, भारत आने में असमर्थ हैं. ' गौरतलब है कि भारत ने गणतंत्र दिवस के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर बुलावा भेजा था, जिसे जॉनसन ने दिसंबर महीने में स्वीकार कर लिया था. उनके कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई थी.
UK में मिला कोविड-19 का नया स्ट्रेन हो सकता है 70% ज्यादा संक्रामक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं