दिल्ली सरकार ने गुरुवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) वैक्सीन की बूस्टर डोज़ (Booster) सरकारी टीकाकरण (Vaccination) केंद्रों पर मुफ्त लगाई जाएगी. दिल्ली सरकार ने लिखित आदेश जारी किया है. 18-59 साल के ऐसे सभी लोग, जिनको वैक्सीन लगे (दूसरी डोज़) 9 महीने हो चुके हैं, वे सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों में अब मुफ्त में बूस्टर डोज लगवा सकेंगे. केंद्र सरकार के आदेश के तहत बूस्टर डोज प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर पर ही उपलब्ध होगी और उसके लिए टीका लगवाने वाले को पैसे देने होंगे.
वहीं, न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक अन्य खबर के मुताबिक, भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने पांच से 11 वर्ष के आयु के बच्चों के वास्ते बायोलॉजिकल ई के कोविड-19 निरोधक टीके कोर्बेवैक्स के लिए आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी देने की सिफारिश की है. यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी. सीडीएससीओ की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति ने हालांकि, दो से 11 वर्ष के आयु के बच्चों के बीच कोवैक्सीन के उपयोग के लिए भारत बायोटेक से आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए), उसके आवेदन की समीक्षा के लिए अधिक आंकड़ा मांगा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें, देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. बुधवार को करीब 60 फीसदी मामले ज्यादा दर्ज किए गए हैं. वहीं, पॉजिटिविटी रेट 5.7 फीसदी पहुंच गई. दिल्ली में कोरोनावायरस के नए मामले एक हजार पार हो गए हैं. पिछले 24 घंटे में 1009 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, बुधवार को 1 मरीज की कोरोना वायरस से मौत हुई थी.
इसे भी पढ़ें : देश में अब तक 187 करोड़ कोविड टीके लगाये जा चुके: केंद्र सरकार
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बजी खतरे की घंटी, लोग बूस्टर डोज लगवाने के लिए नहीं आ रहे आगे
इसे भी देखें : महाराष्ट्र में बच्चों को कोविड से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण की रफ्तार धीमी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं