Covid Vaccine FAQs: भारत में 12-14 साल के बच्चों को भी 16 मार्च 2022 से कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है. अब तक इस एज ग्रुप को करीब 2.46 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं, लेकिन अभी भी कई लोगों के मन में अपने बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर कई सारे सवाल हैं. जैसे बच्चों के वैक्सीन लगाने से कोई साइड इफेक्ट तो नहीं होगा? वैक्सीनेशन के पहले और बाद में क्या खाना चाहिए? क्या बच्चों को वैक्सीन लगने के बाद बुखार, हाथ पैरों में दर्द होगा? इन्हीं सब सवालों के जवाब हम यहां देने जा रहे हैं. वैक्सीनेशन से पहले अगर आपको इन सवालों के जवाब पता होंगे तो इससे आपको काफी मदद मिलेगी. तो चलिए एक-एककर इन सवालों के जवाब जानते हैं.
बच्चों में कोविड वैक्सीन से जुड़े सवाल-जवाब | FAQs Related To Covid Vaccine In Children
1. बच्चों को कौन सी वैक्सीन लगाई जा रही है?
बच्चों को हैदराबाद की कंपनी बायोलॉजिकल ई की कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है.
2. बच्चों को टीके की कितनी डोज लग रही है?
भारत में बाकी सभी लोगों की तरह बच्चों को भी वैक्सीन की दो डोज दी जा रही है. पहली खुराक के चार हफ्ते बाद दूसरी खुराक दी जा रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Home Remedies For Hives: शीतपित्त के दाने निकल आएं और जलन हो तो बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार
3. क्या कोविड-19 के टीके बच्चों के लिए सुरक्षित हैं?
अब तक बच्चों में किए गए सभी अध्ययनों से पता चलता है कि कोविड-19 के टीके बहुत सुरक्षित हैं.
4. वैक्सीन से पहले और बाद में डाइट में क्या लेना चाहिए?
अनहेल्दी चीजों से परहेज करें और हेल्दी डाइट लें. हालांकि वैक्सीन से पहले और बाद के लिए कोई डाइट फिक्स नहीं है.
5. कोविड-19 वैक्सीन के क्या कोई साइड इफेक्ट भी हैं?
कई टीकों की तरह कोविड-19 टीके के भी हल्के साइड इफेक्ट है. हाथ में दर्द, शरीर में दर्द, सिरदर्द, बुखार और थकान हो सकती है.
Fatty Liver क्या है, किस वजह से होती है ये खतरनाक बीमारी, जानिए फैटी लीवर से बचने के आसान उपाय
6. अगर कोविड टीकाकरण के बाद साइड इफेक्ट होते हैं तो क्या करें?
साइड इफेक्ट होने पर सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबरों पर फोन किया जा सकता है. बच्चों को अगर बुखार या हाथ पैर में दर्द है तो डॉक्टर की सलाह पर पेरासिटामोल दवा दी जा सकती है.
7. अगर बच्चा कोविड से संक्रमित होकर ठीक हो चुका है तो कितने दिन बाद वैक्सीन लगाना चाहिए?
ठीक होने के कम से कम तीन महीने बाद ही वैक्सीन लगवाना सही रहेगा.
8. COVID टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत है?
बच्चे का आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो के साथ राशन कार्ड और स्कूल फोटो आईडी कार्ड जैसे दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं