विज्ञापन
This Article is From May 10, 2018

भाजपा ने किया महबूबा के रमजान के दौरान संघर्ष विराम का विरोध

सेठी ने कहा कि घाटी में आतंकियों का नेतृत्व सेना के प्रयासों के कारण दबाव में है.

भाजपा ने किया महबूबा के रमजान के दौरान संघर्ष विराम का विरोध
महबूबा मुफ्ती की फाइल फोटो
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की रमजान के महीनो में अमरनाथ यात्रा पूरी होने तक एक तरफा संघर्ष विराम की मांग का विरोध किया है. पार्टी ने दावा किया कि ऐसा कदम राष्ट्रीय हित में बिल्कुल नही है. भाजपा की राज्य इकाई ने कहा कि सेना की कार्रवाई से आतंकवादियों के हौसले पस्त हुए हैं और एकतरफा संघर्ष विराम उनपर पड़े दबाव को न केवल कम करेगा बल्कि उन्हें फिर से उत्साहित करेगा.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर : रमजान के दौरान आतंकियों के खिलाफ सीजफायर की केंद्र से अपील

भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता सुनील सेठी ने कल की सर्वदलीय बैठक का हवाला देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार की घोषणा की तर्ज पर चर्चा के दौरान एकतरफा संघर्ष विराम की राय निकल कर सामने आई. उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि मौजूदा परिस्थिति में एकतरफा संघर्ष विराम राष्ट्रीय हित में नहीं है. सेठी ने कहा कि घाटी में आतंकियों का नेतृत्व सेना के प्रयासों के कारण दबाव में है, उन्होंने कहा कि रोजाना उन्हें बड़े पैमाने पर क्षति हो रही है. मौजूदा समय में वह दबाव में है. (इनपुट भाषा से)  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mehbooba Mufti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com