विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2019

Video: अमित शाह पहुंचे प्रयागराज के कुंभ मेले में, CM योगी और साधुओं संग लगाई संगम में डुबकी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने कुंभ में संगम स्थल पर पहुंचकर डुबकी लगाई.

प्रयागराज के कुंभ मेले में पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह.
  • बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे प्रयागराज के कुंभ मेले में
  • सीएम योगी आदित्यनाथ और साधुओं के साथ किया गंगा स्नान
  • प्रयागराज के कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे अमित शाह
नई दिल्ली:

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने कुंभ में संगम स्थल पर पहुंचकर डुबकी लगाई. गंगा आरती भी की. उनके साथ गंगा, यमुना और सरस्वती की पवित्र त्रिवेणी में स्नान करने वाले साधु-संतों में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महंत नरेन्द्र गिरी, जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरी, महंत हरिगिरी आदि शामिल रहे. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी संगम तट पर पहुंचे थे.  अमित शाह जब स्नान करने संगम पहुंचे तो साधु-संतों और समर्थकों ने हर-हर महादेव का उद्घोष किया.

संगम के किनारे खड़े अमित शाह का  दोनों हाथ पकड़कर सहारा देते हुए धारा के बीच ले गए. इस दौरान उन्होंने पवित्र स्नान किया. अमित शाह स्नान के दौरान भगवावस्त्र में नजर आए.

 

यह भी पढ़ें- अमित शाह का गांधी परिवार पर तंज, 'भाई की शादी नहीं हुई, इसलिए बहन आई है'

शाह स्नान करने के बाद प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे. इसके पश्चात वे सेक्टर 14 स्थित स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के आश्रम जाएंगे. वे आश्रम में ही आध्यात्मिक गुरुओं के साथ दोपहर का भोजन करेंगे.

दोपहर ढाई बजे वे सेक्टर 15 स्थित पुरी शंकराचार्य के आश्रम जाएंगे और संतों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे.माना जा रहा है कि प्रयागराज के कुंभ मेले में अमित शाह का हिस्सा लेना पार्टी के हिंदुत्व एजेंडे को धार देने की रणनीति का हिस्सा है, जिसके दम पर बीजेपी 2019 में वापसी की तैयारी में है. 

वीडियो- सपा-बसपा का गठबंधन एक ढकोसला- अमित शाह 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Amit Shah In Kumbh Mela, Amit Shah In Prayagraj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com