यह ख़बर 28 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

कर्नाटक : बेंगलुरु में मोदी की चुनावी रैली रैली से भाजपा को बहुत उम्मीद

खास बातें

  • गुजरात के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी की इस रैली को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
बेंगलुरु:

गुजरात के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी की इस रैली को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

कर्नाटक में 5 मई को चुनाव होने हैं जिसको लेकर तमाम पार्टियों के नेता पसीना बहा रहे हैं। भाजपा के लिए यह चुनाव इसलिए अहम है क्योंकि राज्य में पार्टी के सबसे बड़े नेता येदियुरप्पा भाजपा से नाता तोड़ चुके हैं।

येदियुरप्पा और उनकी पार्टी राज्य में भाजपा के लिए बड़ा संकट साबित हो सकती है और पार्टी का पूरा जोर दक्षिण भारत के अपने एक मात्र किले को बचाने पर लगा है। कर्नाटक में मोदी की यह पहली रैली है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मोदी से पहले भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज जैसे बड़े नेता चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं।