प्रतीकात्मक फोटो
- केंद्र की राजग सरकार पर राउरकेला की उपेक्षा का आरोप लगाया
- 3 वर्ष तक घोटाला-मुक्त रहने के लिए नरेन्द्र मोदी की तारीफ
- भाजपा नेता ने ब्राह्मणी नदी पर दूसरे पुल के निर्माण की मांग की
भुवनेश्वर:
भाजपा विधायक दिलीप रे ने सोमवार केंद्र की राजग सरकार पर राउरकेला की उपेक्षा का आरोप लगाया जबकि बीजद सांसद भृतिहरि माहताब ने तीन वर्ष तक घोटाला-मुक्त रहने के लिए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना की. रे ने आरोप लगाया कि भाजपा ने ब्राह्मणी नदी पर दूसरे पुल के निर्माण और राउरकेला स्थित इस्पात जनरल अस्पताल को उन्नत कर सुपर-स्पेशियालिटी अस्पताल में बदलने के अपने वादे को तीन साल बाद भी पूरा नहीं किया है.
रे ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने सात बार प्रधानमंत्री से मुलाकात की है. मैंने संबंधित मंत्री के समक्ष भी मामले को 15-20 बार उठाया है और केंद्रीय एजेंसियों को इस बाबत कई बार लिखा लेकिन कुछ भी नहीं हुआ.’

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
BJP, Minister Dilip Ray, Prime Minister Narendra Modi, Super-speciality Hospital