विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2021

गुजराती नव वर्ष पर अमित शाह से CM भूपेंद्र पटेल समेत BJP के कई नेताओं ने की मुलाकात

गृह मंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने के लिए तीन नवंबर से ही अहमदाबाद में हैं.गुजरात में दीपावली के अगले दिन नव वर्ष मनाया जाता है.

गुजराती नव वर्ष पर अमित शाह से CM भूपेंद्र पटेल समेत BJP के कई नेताओं ने की मुलाकात
गृह मंत्री अमित शाह से मिले बीजेपी नेता
अहमदाबाद:

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं ने शुक्रवार को गुजराती नव वर्ष के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं. भाजपा के एक नेता ने बताया कि अहमदाबाद के थालतेज इलाके में स्थित शाह के निवास के नजदीक स्नेह-मिलन कार्यक्रम के लिए एक छोटा मंच बनाया गया है. गुजरात में दीपावली के अगले दिन नव वर्ष मनाया जाता है.

अयोध्या, तीर्थस्थलों के विकास से भारत का गौरव सदियों बाद लौट रहा है : केदारनाथ में बोले PM मोदी

गृह मंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने के लिए तीन नवंबर से ही अहमदाबाद में हैं. गुजरात सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सुबह शाह के आवास पर गए और केंद्रीय मंत्री तथा उनके परिवार को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर नये साल की बधाई दी.

अमित शाह से मुलाकात करने वाले अन्य प्रमुख भाजपा नेताओं में अहमदाबाद-पूर्व के सांसद हसमुखभाई पटेल, अहमदाबाद-पश्चिम के सांसद डॉ किरीट सोलंकी, राज्य के मंत्री जगदीश पांचाल, विधायक बाबूभाई पटेल और राज्य के पूर्व मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा भी शामिल थे.

"भारत में तपस्वी आध्यात्मिक चेतना को जगाते रहते हैं": केदारनाथ में बोले PM मोदी

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Bhupendra Patel, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com