विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2015

इंदौर : बीजेपी MLA ने की टोल प्लाज़ा पर तोड़फोड़, कहा माफी नहीं मागूंगा

इंदौर :  बीजेपी MLA ने की टोल प्लाज़ा पर तोड़फोड़, कहा माफी नहीं मागूंगा
भोपाल: मध्य प्रदेश में इंदौर के पास महू तहसील के मानपुर में एक टोल प्लाज़ा में तोड़फोड़ करने का वीडियो सामने आया है। इस सीसीटीवी फुटेज में धर्मापुरी से बीजेपी विधायक कालु सिंह ठाकुर और उनके लोगों को टोल प्लाज़ा के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और टोल प्लाज़ा में तोड़फोड़ करते हुए देखा जा सकता है।  

सीसीटीवी फुटेज में विधायक के आदमियों को टोल प्लाज़ा के कर्मचारियों को छड़ी से मारते हुए दिखाया गया है। विधायक के साथी टोल कर्मचारियों पर पत्थर भी फेंकते हुए देखे जा सकते हैं।  ये घटना सोमवार शाम को उस वक़्त घटी जब धर्मापुरी के विधायक अपने लोगों के साथ भोपाल जा रहे थे। टोल प्लाज़ा पर जब टोल कर्मचारियों ने उनसे टोल टैक्स की मांग की तब विधायक कालु सिंह नाराज़ हो गए और उनके आदमियों ने टोल प्लाज़ा पर तोड़-फोड़ मचा दी और टोल प्लाज़ा के कर्मचारियों के साथ मार-पीट भी की।

घटना के बाद विधायक कालु सिंह ठाकुर स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचे और टोल कर्मचारियों के खिलाफ़ शिकायत भी दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने टोल प्लाज़ा के कर्मचारियों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज करा लिया।     

विधायक कालु सिंह के मुताबिक, वे इस मामले में माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि टोल कर्मचारियों ने पहले उनपर हमला किया था। कालु सिंह के अनुसार विधायक होने के नाते उनसे टोल की मांग करना ग़लत है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मध्यप्रदेश, भोपाल, टोल प्लाज़ा, मानखेड़ी, एमएलए, Madhyapradesh, Bhopal, Toll Plaza, Mankhedi, MLA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com